बॉलीवुड एक्टर सुशांत सिंहः दबाव और डिप्रेशन में गुम हुई प्रतिभा


बॉलीवुड में अपनी काबिलियत से पहचान कायम करने वाले सुशांत सिंह राजपूत मामले में कई सवालों के जवाब खोजे जाते रहेंगे, लेकिन सबसे
बड़ा सवाल यही है कि एक प्रतिभावान कलाकार को आखिर ऐसा कदम ही क्यों उठाना पड़ा, जाहिर है कि वह डिप्रेशन के शिकार थे जो उनके लिए जानलेवा साबित हो गया। देखा जाए तो इस दौर में हर इंसान खुद से लड़ रहा है। बनावटी रिश्तें और अपनों से दूरियां समस्या को और भी बढ़ाने का काम करती हैं। खास बात यह थी कि इंजीनियरिंग के छात्र रहे सुशांत सिंह का बॉलीवुड में कोई गॉड फादर नहीं था। इसके बावजूद भी उन्होंने कई बेहतरीन फिल्में दीं और बॉलीवुड की दुनिया में अपनी मेहनत से ही अलग पहचान बनाई। वह अपने व्यवहार से लोगों को दिल जीत लेते थे। उनके लाखों चाहने वाले थे। उनके फैंस ने कभी सोचा भी नहीं था कि एक दिन कोई बुरी खबर उन पर चोट पहुंचा देगी। वैसे ऐसा रास्ता कभी नहीं अपनाना चाहिए, क्योंकि ऐसा करने वाले अपनों के लिए बहुत से गम छोड़ जाते हैं जिनकी भरपाई भी उम्र भर नहीं होती। जिंदगी यूं भी संघर्ष का दूसरा नाम है।https://youtu.be/z9CG4FYH3JY

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

नहीं करूंगी ऐसा विज्ञापन...कहकर ठुकरा दिया ऑफर Actress Sai Pallavi turned down offer