साउथ की फिल्मों की हीरोइन साई पल्लवी से एक क्रीम बनाने वाली नामी कंपनी अपनी क्रीम का विज्ञापन करने के लिए कहती हैं, लेकिन वह यह कहते हुए इंकार कर देती हैं कि इंसान की असली खूबसूरती तो वही रंग है जिसके साथ वह पैदा होता है। हम भारतीय हैं, हमारा रंग ऐसा ही है। करोड़ों रूपये का प्रस्ताव ठुकराने और ईमानदारी से अपनी बात कहते के लिए साई पल्लवी की जमकर तारीफ होती है, क्योंकि उन्होंने लोगों को भ्रमित करने पर भरोसा नहीं किया। उनकी बात ने फैंस का भी दिल जीत लिया। वास्तव में सच बोलने से जो दिलों में जगह मिलती है व झूठ बोलने से कभी नहीं मिलती। बाजारीकरण के दौर में ग्राहकों को भ्रमित करने का सिलसिला पुराना हो चला है। सिर्फ किसी हीरो हीरोइन के किसी प्रोडेक्ट दिखाने और उनके विश्वास जताने से प्रोडेक्ट अच्छा नहीं हो जाता, ग्राहक को अपने स्तर से पड़ताल जरूर कर लेनी चाहिए। विज्ञापनकर्ताओं की यह नैतिक जिम्मेदारी जरूर तय की जानी चाहिए कि लोगों को भ्रमित तो कम से कम न करें। #actress @nitinsabrangi
pagerank seo news backlink service page rank backlinks
जवाब देंहटाएं