संदेश

अक्तूबर, 2015 की पोस्ट दिखाई जा रही हैं

इंद्राणी मुखर्जीः अपने ही बुने जाल में फंस गई शातिर औरत

चित्र
अर्श से फर्श पर गिरकर कैसी तड़प होती है? इस हकीकत को सलाखों के पीछे अपने ही बुने जाल में फंसी इंद्राणी से बेहतर शायद ही कोई दूसरा बता पाए। जेल की जिंदगी उसे कांटे की तरह चुभ रही है और वह बाहर निकलने के लिए छटपटा रही है। इंद्राणी मुखर्जी कभी गुवाहटी की एक मामूली लड़की हुआ करती थी। वह आधुनिकता की अंधी दौड़ में शरीक होने का ख्वाब देखती थी। ऐसे ही ख्वाब ने उसे अति महत्वाकांक्षी बना दिया। उसने नारी सीमाओं को ताक पर रखा ओर रिश्तों के अजीब जाल में उलझती चली गई। उसकी किस्मत के सितारे बुलन्दी पर पहुंचे, तो एक दिन इंद्राणी मीडिया जगत की नामी हस्ती बन चुकी थी। दौलत उसके कदम चूमती थी ओर वह दुनिया की 50 पावरफुल महिलाओ की सूची में शामिल थी। शोहरत व दौलत के शिखर पहुंचकर संतुलन बनाए रखना हर किसी के वश में नहीं होता। इंद्राणी पर भी दौलत व शोहरत का ऐसा नशा हावी हुआ कि वह सुधुबुध खो बैठी। उसने एक बड़ा गुनाह करके राज को ही दफन कर दिया, लेकिन राजदार रहा शख्स उसका ड्राइवर श्यामराय हथियार तस्करी मामले में पुलिस पकड़ा गया, तो उसने ऐ सा राजफाश किया जिसने पूरे देश में तहलका मचा दिया। मुंबई की खार पुलिस ने इ...

अफशां एक खतरनाक औरत, जवान लड़कों को फंसाती से जाल में

चित्र
नामः अफशां जबीन उर्फ निकी जोसेफए उम्ररू 37 साल। गुनाहः आतंकी संगठन में भर्ती के लिए युवकों को उकसाना।  अंजामः जेल की सलाखों के पीछे। जी हा! फोटो में दिख रही इस महिला का प्रोफाईल कुछ ऐसा ही है। आइएस की पहली भारतीय एजेंट खतरनाक इरादों की वारिस अफशां फेसबुक के जरिए नौजवान युवकों को फंसाने का जाल बिछाती थी ओर उन्हें सीरिया ओर इराक में जड़े जमा चुके खूंखार आतंकी संगठन इस्लामिक स्टेट ;आइएस के लिए जिहादी बनाकर भर्ती कराती थी। वह न सिर्फ ऑनला इन भर्ती कर रही थी बल्कि आइएस के खूंखार इरादों ओर कारनामों का प्रचार भी करती थी। झूठे ढंग से खुद को ब्रिटिश नागरिक बताने वाली अफशां हैदराबाद की रहने वाली थी। उसने इंटर आबूधाबी से किया ओर पुनः इंडिया आ गई। बाकी पढ़ायी कर वह यूएई चली गई। दुबई भी उसका ठिकाना था। अफशां खुफिया एजेंसियों के रडार पर तब आयी जब आतंकी संगठन के लिए काम करने वाले अमेरिका से आए एक इंजीनियर सलमान को हैदराबाद एयरपोर्ट से गिरफ्तार किया गया। उसने ही अफशां के कारनामें बताये। उसे संयुक्त अरब अमीरात से प्रत्यर्पित कर गिरफ्तार किया गया। इन्वेस्टीगेशन एजेंसीज की पूछताछ के बाद यह महिल...

अंजानों पर न करें विश्वासः प्रेमी जोड़े के साथ हो गया विश्वासघात

चित्र
दिल्ली में रह रहे ग्राफिक डिजाइनर अभिजीत व उसकी चित्रकार दोस्त आर्ट टीचर मोमिता समुंद्र तल से 6730 फुट की ऊंचाई पर बसे उत्तराखंड के प्रमुख लोकप्रिय पर्यटन स्थल चकराता घूमने गए। वहां उनकी मुलाकात एक टैक्सी चालक से हुई। दोनों उस पर विश्वास करके वह ऐसी भूल कर बैठे जिसकी कीमत उन्हें अपनी जान देकर चुकानी पड़ी। आर्थिक रूप से सम्पन्न दास दंपत्ति की 28 वर्षीय बेटी मोमिता केरियर बनाने के लिये दिल्ली गई। वहां उसकी दोस्ती चित्रकार अभिजील पॉल से हो गई। दोनों के शौक एक जैसे थे। लिहाजा उनकी दोस्ती प्यार में बदल गई। मोमिता को प्राकृतिक सौन्दर्य से प्यार था। वह फोटोग्राफी के लिए घूमा करती थी। एक सुबह उसने पिता को फोन करके बताया, ‘‘पापा मैं आज उत्तराखंड के चकराता जा रही हू।’’ ‘‘क्यों?’’ ‘‘बस घूमने ओर अच्छे फोटोग्राफ के लिये।’’ ‘‘अकेली जाओगी?’’ ‘‘नहीं पापा मेरे साथ अभिजीत है।’’ एक दिन बाद सब परेशान हो गए जब मोमिता का फोन नहीं मिला। उन्होंने उसकी गुमशुदगी दर्ज करा दी। दिल्ली पुलिस टीम उत्तराखंड गई। उत्तराखंड पुलिस ने जांच की। मोमिता के मोबाइल की अंतिम लोकेशन चकराता पायी गई। मोमिता ने एक स्थानीय ...